सुहागरात का कमरा बना दिल्ली मेट्रो का कोच! लोग बोले- दिल्ली में अब OYO की जरूरत भी नहीं...

Delhi Metro Couple Romance: दिल्ली मेट्रो से सोशल मीडिया पर ऐसे ऐसे तस्वीरें और वीडियो सामने आते रहते हैं कि देखने वाले भी अपनी आंखे बंद करने पर मजबूर दो जाते हैं। अब ऐसे ही एक आतुर कपल की तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई है जिसने बवाल मचा दिया है।
अक्सर ऐसी लोगों की तस्वीरें और वीडियो दूसरे लोग रिकॉर्ड करके सोशल मीडिया पर कंप्लेन करते हैं और वायरल कर देते हैं जो पब्लिक प्लेस में अभद्र हरकतें करते हैं। इस लिस्ट में दिल्ली मेट्रो टॉप पर है। दिल्ली मेट्रो में अक्सर शर्म की मर्यादाएं तार तार होती देखी जाती हैं।
अब एक बार फिर कपल को Kiss करते हुए देखा गया है। हालांकि, प्रशासन ने इस तरह की घटनाओं को देखते हुए गाइडलाइंस भी जारी किए थे। लेकिन, लोग सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर (@Kokchao) नाम के अकाउंट से एक तस्वीर पोस्ट की गई। जिसमें दिल्ली मेट्रो के एक ट्रेन कोच के अंदर एक कपल को किस करते हुए देखा जा सकता है।
पोस्ट के कैप्शन में लिखा है कि यह घटना 17 जून को हुडा सिटी सेंटर की ओर जाने वाली दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन पर T2C14 के आसपास की है। गौर करने वाली बता ये है कि दिल्ली मेट्रो के अधिकारियों ने इस पोस्ट पर रिप्लाई करते हुए लिखा- किसी भी असुविधा के लिए खेद है। हुडा सिटी सेंटर स्टेशन पर जांच की हई। लेकिन ऐसा कोई यात्री नहीं मिला। रेल प्रशासन की ओर से आए इस जवाब पर लोग असहमत नजर आए। यूजर्स ने रिप्लाई पर कमेंट कर भड़ास निकाली है। एक ने लिखा- दो दिन के बाद रिप्लाई करना होता है। दूसरे ने लिखा- ये कैसा जवाब हुआ?
Scenes at #DelhiMetro #yellowline adjacent to T2C14 towards HUDA City center @OfficialDMRC @DCP_DelhiMetro @DelhiPolice @ArvindKejriwal pic.twitter.com/A2N9LuVQDE
— Bhagat S Chingsubam (@Kokchao) June 17, 2023
कपल के किसिंग सीन वाली तस्वीर वायरल होने के एक दिन बात यात्री ने 18 जून को वीडियो भी पोस्ट किया। जिसे 85 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वहीं, कई लोगों ने इसे लाइक भी किया है। कमेंट बॉक्स में यूजर्स वीडियो बनाने वाले शख्स को आड़े-हाथों ले रहे हैं। एक ने कहा- आपको किसी के निजी जिंदगी में दखल देने का हक नहीं। दूसरे ने कमेंट किया- अपने काम से काम रखो भगवान के लिए। ज्यादातर लोगों का यही कहना है कि मेट्रो के अंदर वीडियो शूट करने की इजाजत नहीं है। यात्रियों को ये बात अच्छे से पता होनी चाहिए।


Click it and Unblock the Notifications