Delhi Metro- अश्लील और डांस वीडियो के बाद अब आंटी ने कपल के साथ की बदतमीजी, सहम गई बेचारी लड़की!

Delhi Metro और इसके वीडियोज के चर्चे आए दिन होते रहते हैं। इस वक्त एक और वीडियो सामने आया है जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी है। इस वीडियो में आप देखेंगे कि एक अधेड़ उम्र की महिला कपल से भिड़ती हुई नजर आ रही है।
वीडियो के शुरुआत में आप देखेंगे तो वो लड़की पकड़कर जबरदस्ती बिठा देती है और लड़के से भिड़ जाती हैं। उसका आरोप है कि लड़के ने उसको पागल बोला है। हालांकि लड़का लगातार ये कह रहा है कि वो अपनी मित्र को पागल बोल रहा था।
ये महिला भड़कते हुए कह रही है कि पहले क्यों नहीं बोला, मुझे देखकर बोला। इस वीडियो को पीछे बैठा कोई शख्स शूट कर रहा था। वीडियो एक पेज ने साझा किया है जिसका नाम घर का कलेश है। वीडियो पर लोगों के रिएक्शन्स सामने आ रहे हैं।
एक ने लिखा, ''आंटी को साफ तौर पर जलन हो रही है कि उसके टाइम में उसे किचन में ढकेल दिया था।'' एक ने लिखा, ''इसके साथ कोई नहीं घूमता इसीलिए वह हताश है।'' एक का कहना था, ''पागल क्यों बोला, भैंस बोलना चाहिए था।'' इस तरह के ढेरों कमेंट्स सामने आ रहे हैं।
दिल्ली मेट्रो से कई तरह के वीडियोज सामने आते रहते हैं और इससे दिल्ली मेट्रो कॉरपोरेशन काफी परेशान है। कुछ समय पहले एक लड़का और लड़की का किसिंग वीडियो सामने आया था और अश्लील हरकतों के वीडियोज तो हमेशा वायरल होते हैं।
कभी कोई डांस करता हुआ दिल्ली मेट्रो में दिखता है तो कभी महिलाओं की गाली गलौज सामने आती है। हालांकि ये कब बंद होगा ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा। फिलहाल आप देखिए ये वायरल वीडियो जो कि तेजी से वायरल हो रहा है...


Click it and Unblock the Notifications