'देली बेली' सेक्स कामेडी नही है!

आमिर खान द्धारा अंग्रेजी में बनाई जा रही फिल्म'देली बेली' के बारे मे इमरान का कहना है कि यह यह फिल्म सेक्स कामेडी पर आधारित नही है।
इमरान ने मीडिया से कहा, '' मुझे यह फिल्म अपनी मां या गर्लफैंड के साथ देखने मे कोई परेशानी नही होगी। मां के साथ बहुत अच्छी समझदारी है जिससे किसी तरह की परेशानी नही होगी।
फिल्म के बारे मे इमरान ने कहा कि यह एक सेक्स कामेडी नही है बल्कि मजेदार कामेडी वाली फिल्म है हां लेकिन भाषा एक मजबूत पक्ष होगा।
इस फिल्म के लिए इमरान ने अपने आपको काफी दुबला पतला किया है क्योंकि कहानी की मांग के अनुसार उन्हें एकदम पतला दिखना था।


Click it and Unblock the Notifications