सेक्स कॉमेडी 'देहली-बेली' के खर्चे से परेशान आमिर खान

Delhi Belly
कहते हैं ना आमिर खान को परफेक्शन का मास्टर कहा जाता है, हमेशा बोला जाता है कि आमिर खान हर चीज बहुत सोच-समझ कर करते हैं। उनकी होम प्रोडक्शन में एक फिल्म बन रही है 'देहली-बेली' जिसे अब तक की सबसे बोल्ड कॉमेडी की संज्ञा दी गई है। इस फिल्म को लेकर आमिर खान काफी परेशान है वजह है फिल्म का खर्चा, जो लगातार बढ़ता जा रहा है। आमिर खान की इस फिल्म ने 25 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

ऐसा पहली बार नहीं है कि आमिर खान अपनी फिल्म के बजट को लेकर परेशान है, इससे पहले भी कई फिल्में जैसे लगान, तारे जमीं पर .. के खर्चों को लेकर आमिर खान खासा परेशान हो चुके हैं। इस फिल्म के आमिर खान ने दावा किया है ये फिल्म बोल्ड कॉमेडी जरूर है लेकिन इसमें बोल्डनेस के नाम पर सेक्स को परोसा नहीं जा रहा है।

इससे पहले खबर आयी थी कि आमिर खान इस फिल्म में एक हॉट आईटम नंबर फिल्माना चाहते है, जिसके लिए वो ये नहीं तय कर पा रहे कि वो किस अभिनेत्री से अपनी फिल्म का आईटम नंबर करवाये। उन्होंने जिन अभिनेत्रियों पर विचार किया है उनमें मल्लिका शेरावत, कैटरीना कैफ और दीपिका पादुकोण का नाम प्रमुख है।

अब आप ही बताइये जब आप फिल्म में इस तरह का खर्चा करेगें तो स्वाभाविक है कि फिल्म का बजट गड़बड़ायेगा ही, एक तो आमिर साहब आपको काम भी अच्छा चाहिए दूसरी ओर आपको खर्चे का भी डर सता रहा है तो भला बताइये ऐसे कैसे चलेगा?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X