..................... The dove in Delhi-6 hired for hefty amount | 'दिल्‍ली 6' की मसक्‍कली मंहगी पड़ी! - Hindi Filmibeat

'दिल्‍ली 6' की मसक्‍कली मंहगी पड़ी!

By Staff

Sonam Kapoor in Delhi-6
फिल्‍म दिल्‍ली 6 के एक गाने में अभिनेत्री सोनम कपूर को जिस कबूतर के साथ दिखाया गया है उसके लिए निर्देशक राकेश ओम प्रकाश मेहरा को प्रतिदिन के 13000 रूपए देने पड़े थे।

फिल्‍म के गाने 'मसक्‍कली' में सोनम के सिर के उपर एक कबूतर को बैठे हुए दिखाया गया है फिल्‍म में जिसका नाम मसक्‍कली है। इस दृश्‍य के लिए राकेश ने लगभग दर्जनों कबूतर देखे तब जाकर अंत में कबूतर की जगह सफेद पेंडुकी को लिया गया।

सुत्रों के अनुसार राकेश को फिल्‍म में एक गाने की शुटिंग इस प्रकार करनी थी जिसमें सोनम के सिर पर एक कबूतर दिखाई दे। उन्‍होंने कई कबूतरों को बिठाने की कोशिश की लेकिन सब उड़ जाते थे तब फिल्‍म के संगीतकार ए आर रहमान ने उन्‍हें सुझाव दिया कि उन्‍हें एक सफेद पेंडुकी को बैठाना चाहिए जिसे प्‍यार का प्रतीक माना जाता है। राकेश ने 12 सफेद पेंडुकी मंगवाए, सबका परिक्षण किया गया और अंत में असम से लाए गए सफेद पेंडुकी को चुना गया।

लेकिन इसके लिए राकेश को प्रतिदिन का 13000 रूपए देने पड़े। राकेश ने पटकथा में पहले ही इस तरह के गाने के बारे में लिखा था जिसे वे हर हाल में फिल्‍माना चाहते थे। खैर राकेश मेहरा की मेहनत रंग लाई है यह गाना बहुत लोकप्रिय हो चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X