रॉकस्टार में रणबीर को देख दीपिका को याद आया अपना प्यार

ये कोई और नहीं रणबीर कपूर की एक्स गर्लफ्रेंड दीपिका पादुकोण है जिनकी आंखों से फिल्म देखते वक्त आंसू निकल आए। उनका कहना है कि इसमें कोई शक नहीं कि यह रणबीर की बेस्ट फिल्म है। यह मौका था इस फिल्म की स्पेशल स्क्रिनिंग का। इस मौके पर दीपिका के अलावा कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा भी रणबीर की खुशी में शामिल होने पहुंची थी।
फिल्म देखते वक्त दीपिका रॉकस्टार के जनार्दन जाखड़ से इस कदर जुड़ गईं की उनकी आंख से आंसू ही निकल गए अब ये एक्स ब्वॉय फ्रेंड को देख कर हुआ या फिर कुछ और यह तो दीपिका ही जानती हैं। लेकिन अगर रणबीर की फिल्म सचमुच किसी के दिल को छू जाए तो यह रणबीर के लिए बेस्ट कॉम्पलीमेंट है।


Click it and Unblock the Notifications