दीपिका की रनबीर संग फिल्में करने की ख्वाहिश
मुंबई। अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और अभिनेता रणबीर कपूर का पिछले साल ब्रेकअप हो गया था लेकिन दीपिका अब भी अपने एक्स ब्वायफ्रेंड रनबीर कपूर के साथ फिल्में करने की ख्वाहिशमंद हैं।
यहां 'मैरी क्लैरी' पत्रिका के एक विशेष अंक के लोकार्पण के अवसर पर 24 वर्षीय दीपिका ने कहा, "मुझे रणबीर बहुत पसंद हैं, मैं वास्तव में उनके साथ आगे काम करने के अवसर ढूंढ़ रही हूं क्योंकि मुझे लगता है कि हम दोनों ने साथ में पर्याप्त काम नहीं किया है।" दीपिका और रणबीर 'बचना ए हसीनों' फिल्म में साथ नजर आए थे।
रनबीर से अपने ब्रेकअप के बारे में दीपिका ने कहा, "मुझे लगता है कि हर किसी का दुख से जूझने का अलग तरीका होता है। कुछ लोग खुद को काम में डुबो देते हैं। मुझे लगता है कि हर व्यक्ति के अंदर ऐसी स्थितियों से निकलने की ताकत होती है। इसलिए आप खुद में जितना अधिक भरोसा करेंगे, उतना ही किसी भी चीज को चुनौती दे सकेंगे।"


Click it and Unblock the Notifications