प्रीती-रानी सी किस्मत चाहिए..काजोल से नहीं- दीपिका
सुनकर थोड़ा अजीब लग रहा होगा कि ये क्या बात हुई। प्रीती जिंटा, रानी मुखर्जी और काजोल के साथ ये दीपिका पादुकोण को भला क्यों सुर्खियों में लाया जा रहा है। तो हम आपको बता दें कि असल में कुछ यूं है कि दीपिका पादुकोण इस वक्त शाहरुख खान की बेहद करीबी हैं और फिल्म इंडस्ट्री के इतिहास को देखा जाए तो अक्सर ऐसा हुआ है कि जो भी हिरोइन शाहरुख के करीबी रही उसे सलमान खान और आमिर खान के साथ काम करने का मौका नहीं मिला।

हालांकि कुछ ऐसी हिरोइनें हैं जिन्होंने इन तीनों खानों के साथ बराबर काम किया है और उनमें प्रीती जिंटा, रानी मुखर्जी, कैटरीना कैफ व करीना कपूर शामिल हैं। लेकिन वहीं काजोल जिसके साथ शाहरुख की जोड़ी की आज भी तारीफ की जाती है उन्हें ये मौका नहीं मिला। आजकल दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान की जोड़ी की काफी तारीफ की जा रही है और निर्देशक इस जोड़ी को फिल्म की सफलता का मानक मानने लगे हैं।
यही वजह है कि शायद दीपिका पादुकोण को सलमान और आमिर खान के साथ फिल्मों के ऑफर भी बहुत कम मिल रहे हैं या शायद नहीं मिल रहे हैं। लेकिन आजकल वो किसी ना किसी बहाने इन दो खानों से जुड़ी रहने की कोशिश तो कर रही हैं। सलमान के साथ यशराज की अगली फिल्म करने की खबरें आ रही हैं तो वहीं आमिर के शो सत्यमेव जयते में दीपिका का आना ये जाहिर कर रहा है कि वो इन दो खानों के साथ भी अपने रिश्ते सुधार कर रखना चाहती हैं।
वैसे आजकल आमिर खान भी दीपिका कीप काफी तारीफ करते नज़र आ रहे हैं। आमिर व सलमान ने तो मीडिया के सामने भी ये बोला है कि वो दीपिका के साथ काम करना चाहते हैं क्योंकि दीपिका बॉलीवुड की बेहतरीन अदाकारा हैं। तो देखते हैं दीपिका की किस्मत में क्या लिखा है। बॉलीवुड उनकी झोली में तीनों खानों के साथ फिल्म डालता है या फिर उन्हें भी कहीं ना कहीं दोस्ती के चलते अपने करियर से समझौता करना पड़ता है।


Click it and Unblock the Notifications