दीपिका के दिये कंडोम ज्ञान बांट रहे है सिद्धार्थ!

Deepika Padukone Siddharth Mallya
चौंक गये ना आप, हम भी चौंक गये थे, लेकिन भाई खबर ही ऐसी आ रही है, और ये कोई झूठी खबर नहीं है, दरअसल देश के टॉप उद्योगपतियों में से एक विजय माल्या के साहबजादे सिद्धार्थ माल्या इन दिनों अपने ब्लॉग पर कंडोम संबधित ज्ञान बांटते नजर आ रहे हैं, उन्होंने अपने ब्लॉग पर एक क्विज शो शुरू किया है जिसमें उन्होंने लोगों पूछा है कि विश्व विख्यात कंडोम ब्रांड 'ड्यूरेक्स' में ड्यूरेक्स का मतलब क्या है?

अब लोगों का क्या है उन्हें तो शायद इसी तरह की क्विज का इंतजार रहता है, लगे भेजने जूनियर माल्या को अपना जवाब, जिसमें से एक जवाब सिद्धार्थ साहब को पसंद आ गया और उन्होंने पोस्ट कर दिया।

जवाब कुछ इस तरह था -'डोंट बी ए फूल, रैप योर टूल।' अब इस तरह का सवाल करने के पीछे जूनियर माल्या का मकसद क्या है , वैसे लगता है इस विषय पर उनके ज्ञान चक्षु खोलने वाली बॉलीवुड सनसनी दीपिका पादुकोण हैं, जिन्हें इस टॉपिक पर बोलने की अच्छी-खासी आदत है, आपको करन जौहर का हिट शो कॉफी विद करन याद ही होगा जहां दीपिका ने अपने एक्स बॉय फ्रेंड रणबीर कपूर को कंडोम गिफ्ट करने की बात कही थी।

आजकल दीपिका और सिद्धार्थ एक साथ काफी वक्त साथ गुजारते नजर आते है, ऐसे में विचारों का आदान-प्रदान होना स्वाभाविक ही है, इसलिए सिद्धार्थ माल्या लोगों से इतने संवेदनशील मु्द्दे पर पसंद और नापसंद की बातें कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X