अब दीपिका मिटाने जा रहीं हैं रणबीर कपूर का नाम

इनमें से दीपिका पादुकोण भी एक थी जिन्होंने अपने एक्स बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के नाम का टैटू 'आरके' बनवाया था। लेकिन अब खबर आई है कि वो टैटू कुछ ही दिनों का मेहमान है। जी हां अब वो इस टैटू को हटवाने के बारे में सोच रहीं हैं।
हम आपको बता दे कि दीपिका ने यह टैटू तब बनावाया था, जब वह रणबीर कपूर के साथ रिलेशनशीप में थीं। रणबीर से ब्रेकअप के बाद यह भी कहा था कि उन्हें इस टैटू से कोई प्रॉब्लम नहीं है। लेकिन अब उनका इरादा बदला हुआ लग रहा है। वह ये सब अब अपने नये बॉयफ्रेंड सिद्घार्थ माल्या के लिये कर रही हैं। वह नहीं चाहतीं कि इस टैटू के कारण सिद्धार्थ को कोई परेशानी हो।
देर आए लेकिन दुरूस्त आए हम तो आपसे यही कहेंगे कि दीपिका कि अब जिन राहों पर चलना नहीं है उन्हें मिटा ही देना चाहिए लेकिन अब दोबारा ऐसी गलती दोहराने की भूल मत करना।


Click it and Unblock the Notifications