..................... Deepika, Siddharth romancing in Bali | सिध्दार्थ की बहन की शादी में दीपिका - Hindi Filmibeat

सिध्दार्थ की बहन की शादी में दीपिका

By Priya Srivastava

Deepika, Siddharth romancing in Bali
दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं। लेकिन इसके बावजूद वे अपने लोगों के लिए वक्त निकालती ही है। खबर है कि अपने ब्वॉय फ्रेंड सिध्दार्थ माल्या की स्टेप बहन की शादी में दीपिका भी शामिल हो रही हैं। यह शादी बाली में हो रही है। और यहां दीपिका का पूरा परिवार आमंत्रित है। इस शादी में हिस्सा लेने के लिए दीपिका ने शूटिंग से थोड़ी छुट्टी ली है और अपने निदर्ेशकों से यह कह कर छुट्टी ली है कि यह पारिवारिक शादी है और इसमें उनका हिस्सा लेना बेहद जरूरी है।

वह यह शादी टाल नहीं सकतीं। वैसे दीपिका वाकई मानना होगा कि आखिरकार आपने मान ही लिया है कि सिध्दार्थ अब आपके परिवार में शामिल हो चुके हैं। आप तो वाकई अच्छी भाभी साबित होंगी। आपके इस अंदाज से सिध्दार्थ तो जरूर खुश हो गये होंगे। वह फिलहाल फिल्म कॉकटेल की शूटिंग कर रही थी। फिल्म की शूटिंग लंदन में चल रही है।

ऐसे में वाकई दीपिका के लिए वक्त निकाल पाना बहुत कठिन था। लेकिन उन्होंने एक अच्छे दोस्त होने का फर्ज बखूबी निभाया है। खबर है कि यहां पूरा माल्या परिवार एकत्रित होनेवाला है। ऐसे में दीपिका अपनी उपस्थिति से सबके दिल को जीतना चाहती है। वह यह मौका चूकना नहीं चाहती थीं। यही वजह है कि वह पार्टी में न सिर्फ शामिल हो रही हैं। बल्कि वह पार्टी में उनके पसंदीदा गीतों पर डांस भी करनेवाली हैं। तो हमारी तरफ से भी दीपिका आपको और आपकी पारिवारिक शादी को शुभकामनाएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X