दीपिका की पीकू से पीछे रह जाएगी रणबीर की बॉम्बे वेलवेट!

रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण जब भी एक साथ परदे पर आए हैं इन्हें दर्शकों ने बेतहाशा प्यार और सफलता दी है। बॉक्स ऑफिस पर हमेशा दोनों की जोड़ी ने सफलता ही पाई है लेकिन अगर दोनों एक दूसरे के आमने सामने हों तो भला इनमें से कौन बॉक्स ऑफिस पर सफल होगा और कौन नहीं? दीपिका पादुकोण की पीकू के रुप में जवाब आपके सामने है।

दीपिका पादुकोण की पीकू ने पहले ही दिन करीब 5.32 करोड़ की कमाई की और अभी तक बॉक्स ऑफिस पर अच्छी पकड़ के साथ टिकी हुई है। वहीं इस शुक्रवार रिलीज हुई रणबीर कपूर की बॉम्बे वेलवेट ने पहले दिन करीब 6 करोड़ के आस पास की कमाई तो की लेकिन फिल्म की परफॉर्मेंस देखते हुए लग रहा है कि दूसरे दिन से बॉम्बे वेलवेट बॉक्स ऑफिस पर धराशायी होने वाली है।

एक तरफ पीकू की दर्शकों ने बढ़चढ़कर तारीफें की हैं और फिल्म पैसे भी कमा रही है। लेकिन वहीं बॉम्बे वेलवेट को डब्बा फिल्म के रुप में बताया जा रहा है। हालांकि अभिनय की बात करें तो बॉम्बे वेलवेट किसी मामले में पीछे नहीं है लेकिन कहानी, निर्देशन के मामले में कहीं ना कहीं बॉम्बे वेलवेट काफी पीछे रह गयी है।

ट्रेड अनालिस्ट्स का मानना है कि बॉम्बे वेलवेट दो हफ्तों से ज्यादा बॉक्स ऑफिस पर नहीं टिक सकेगी और वहीं इसके बाद अगले हफ्ते सुपर हिट फिल्म तनु वेड्स मनु का सीक्वल तनु वेड्स मनु रिटर्न्स आ रही है और उसके बाद बॉम्बे वेलवेट का टिके रहना काफी मुश्किल होने वाला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X