कृष-2 के सीक्वेल में रितिक-दीपिका
खबर मिल रही है कि दीपिका पादुकोण और रितिक रोशन एक साथ फिल्मी पर्दे पर नजर आयेगें, वो भी कृष के सीक्वेल में। खबर है कि राकेश रोशन ने कृष 2 के लिए प्रियंका की जगह दीपिका को साइन किया है।
देखें : रणबीर ने ली शाहरुख की जगह
हालाकि कहा जा रहा था कि दीपिका ने ऋतिक की फिल्म काइट्स में काम करने से मना कर दिया था क्योंकि वह फिल्म में ऋतिक के साथ किसिंग और इंटिमेट सीन्स करना नहीं चाहती थीं। जिसके कारण रोशन परिवार उनसे काफी नाराज था। लेकिन लगता है अब सब ठीक हो गया है तभी तो दीपिका ने रितिक के साथ काम करने के लिए हामी भर दी है।


Click it and Unblock the Notifications