पर्सनल के साथ प्रोफेशनल रिश्ते भी खत्म
एक मशहूर प्रोड्यूसर ने दीपिका को एक फिल्म के बारे में पूछा जिसमे उनके अपोजिट रनबीर थे। दीपिका ने इस रोल के लिए साफ मना कर दिया। शायद दीपिका रनबीर से हर तरह का रिश्ता खत्म कर लेना चाहती हैं। अब आगे कभी ये जोड़ी साथ में दिखेगी या नहीं ये कहना तो मुश्किल है पर फिलहाल दोनों ने एक दूसरे से पूरी तरह से मुँह फेर लिया है।
दीपिका पादूकोण और रनबीर कपूर का ब्रेकअप अब पुरानी खबर है। ब्रेकअप के बाद रनबीर अपने पहले प्यार के बारे में बताने में लगे हैं। इसके उलट दीपिका के कजिन की शादी में अमेरिका जाने की न्यूज आयी थी पर शायद दीपिका अब और ज्यादा छुट्टियाँ नहीं बल्कि काम चाहती हैं। ब्रेक अप के बाद से दीपिका ने खुद को काम में और अधिक उलझा लिया है।
तो रनबीर बाबू अब आप दीपिका के कड़े तेवर झेलने के लिए तैयार हो जाइये। रिश्ता तोड़ने की पहल आप दोनों में से किसने की थी ये तो आप ही जानें। लेकिन रिश्ते की कब्र पर माला-फूल दीपिका चढ़ाएंगी, ये साफ दिख रहा है।


Click it and Unblock the Notifications