शादी में छोटी स्कर्ट पहनकर डांस करने से दीपिका का इनकार

तभी तो सिध्दार्थ जैसा उन्हें ब्वॉय फ्रेंड भी मिल गया और फिल्मों के अलावा ऐसी कई चीजें हैं जहां से उनके पास पैसों की बरसात होती रहती है, लेकिन इसके बावजूद वे इसे सोच समझ कर ही स्वीकार करती हैं।
दीपिका के करीबी मित्र ने बताया कि वो इन दिनों लंदन मे फिल्म देसी ब्वॉयज की शूटिंग कर रही हैं, बताया जाता है कि लंदन में ही उन्हें एक प्राइवेट पार्टी में थोड़ी देर परफॉर्म करने के लिए चार करोड़ का ऑफर आया, मगर दीपिका ने इसे ठुकरा दिया।
जी हां खबर है कि लंदन की एक बहुत धनी पंजाबी परिवार चाहते थे कि दीपिका उनकी एक प्राइवेट पार्टी में फिल्म दम मारो दम के आइटम नंबर पर परफॉर्म करें, जिसके लिए उन लोगों ने चार करोड़ रुपये देने का वादा भी किया था। मगर दीपिका ने उसे मना कर दिया।
दरअसल, बताया जा रहा है कि पार्टी आयोजकों की इच्छा थी कि दीपिका पार्टी में भी वैसी ही सेक्सी व बेहद छोटी स्कर्ट पहन कर परफॉर्म करें। जैसी ड्रेस उन्होंने फिल्म दम मारो दम में पहनी है। बस, यही दीपिका को नागवार गुजरा और उन्होंने चार करोड़ रुपये को ठोकर मार दी। हालांकि पहले तो दीपिका को सब मजाक जैसा लगा, मगर बकायदा इसके लिए जब उन्हें लेटर मिला तो वह चौंक गयीं और परफॉर्म करने से मना कर दिया।
गौरतलब है कि इससे पहले शाहरुख खान ने भी कई बार पार्टियों में डांस किया है। लेकिन दीपिका ने इसलिए मना किया क्योंकि दम मारो दम के मेकरों ने साफतौर पर उन्हें इसे कहीं भी सार्वजनिक तौर पर परफॉर्म करने से मना किया है।


Click it and Unblock the Notifications