दीपिका की जवानी होगी रणबीर की दीवानी!

रणबीर की फिल्म वेक अप सिड का निर्देशन कर चुके अयान मुखर्जी इस फिल्म का निर्देशन करेंगे। करण ने ट्विटर पर ट्वीट कर इस फिल्म में रणबीर और दीपिका के लिए जाने की पुष्टी कर दी है साथ ही यह भी लिखा है कि इस फिल्म की शूटिंग अगले साल जनवरी में शुरू हो जाएगी।
इस फिल्म का काम इस नवंबर में शुरू हो जाना था लेकिन रणबीर अपनी फिल्म बर्फी में काफी व्यस्त चल रहे हैं। दीपिका और रणबीर ने बचना ए हसीनों में साथ में काम किया था और यही से उनकी लव स्टोरी भी शुरू हुई थी लेकिन बाद में दोनो का ब्रेकअप हो गया।
करण जौहर दीपिका पादुकोण बॉलीवुड ये जवानी है दीवानी रणबीर कपूर bollywood deepika padukone karan johar ranbir kapoor yeh jawani hai deewani


Click it and Unblock the Notifications