बाहुबली प्रभाष के साथ दीपिका पादुकोण करेंगी फिल्म...दीपिका ने खोला SECRET
प्रभाष की बाहुबली आने के बाद मानो उनके सितारे काफी उंचाई पर चल रहे है। साउथ का ये सुपरस्टार अब बॉलीवुड में भी चमकने वाला है। प्रभाष को लगातार बॉलीवुड से फिल्मों के ऑफर आ रहे है।
इस बात का खुलासा बीतें दिनों खुद प्रभाष ने ही किया था। बाहुबली 2 की सफलता के बाद इस समय प्रभाष अपनी अगली एक्शन मूवी साहो में बिजी चल रहे है। इसकी शूटिंग खत्म होते ही वो बॉलीवुड में एंट्री मारेगे।

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो प्रभाष और दीपिका पादुकोण साथ में फिल्म कर सकते है। इस बात को खुद दीपिका ने कुबूल किया है कि अगर उनको मौका मिलता है तो वो प्रभाष के साथ काम करना चाहेगी।
आपको बता दें कि इन दिनों दीपिका अपनी विवादित फिल्म पद्मावत के रिलीज होने का इंतजार कर रही है। इस फिल्म को लेकर काफी विवाद हुए है पर अब इस फिल्म को सुप्रीम कोर्ट ने पूरे देश में रिलीज करने की मंजूरी दे दी है।
कई बार फिल्म की रीलीज डेट बदली गई थी। अब देखना ये है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसा काम करती है।


Click it and Unblock the Notifications