'लवली' दीपिका के पोल डांस से मुन्नी बदनाम, सनी लियोन भी आउट!
मुंबई। मलाईका 'मुन्नी' खान बस एक चीज़ के लिए बदनाम हैं, अपनी कातिल अदाओं वाले डांस। अब यह तमगा उनसे कोई छीन ले तो बात टेंशन की है। दरअसल, दीपिका पादुकोण ने एक ऑनलाइन सर्वे में मुन्नी को पछाड़ दिया है।
दीपिका की हैप्पी न्यू इयर का लवली गाना और उसका पोल डांस ही सारे फसाद की जड़ है। लोगों से पूछा गया कि किसका पोल डांस बेहतर है तो 57% वोट के साथ HNY की मोहिनी ने बाज़ी मार ली। दीपिका ने अपनी लवली खुशी ट्विटर पर भी ज़ाहिर की।
इतना ही नहीं उन्होंने इस सर्वे में सनी लियोन को भी पछाड़ दिया है। अब खैर मलाइका के लिए तो थोड़ी चिंता की बात है। वैसे भी मुन्नी बन के वो ऐसी बदनाम हुईं कि परदे से गायब ही हो गईं। ऐसे में दीपिका ने मौके पर अपना लवली चौका मार लिया।
जहां तक बात रही सनी लियोन कि तो लोग हैं कि अब तक उनके पुराने चैप्टर उन पर थोपते रहते हैं । उन पन्नों पर भी अगर दीपिका ने कब्ज़ा कर लिया तो सनी क्या करेंगी। हमारी तो यही सलाह है कि सनी ये दुनिया है पीत्तल की और दीपिका का 'लवली' पोल डांस लाजवाब है।
deepika padukone sunny leone malaika arora khan happy new year pole dance दीपिका पादुकोण सनी लियोन मलाइका अरोड़ा खान हैप्पी न्यू इयर पोल डांस


Click it and Unblock the Notifications