दीपिका पादुकोण के हाथ एक और हॉलीवुड फिल्म..शानदार
दीपिका पादुकोण xxx 4 का हिस्सा हो सकती हैं।
दीपिका पादुकोण भी हॉलीवुड में पैर जमाने की पूरी कोशिश कर रही हैं। उनकी पहली फिल्म XXX द रिर्टन ऑफ जेंडर केज भी हिट साबित हुई है। अब खबरें ऐसी आ रही हैं कि दीपिका पादुकोण XXX 4 का भी हिस्सा हो सकती हैं। जी हां इस बात का खुलासा किसी और ने नहीं बल्कि फिल्म के सदस्य ने कहा है।
दीपिका पादुकोण की इस फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया था और सबको उम्मीद थी कि इसके बाद दीपिका पादुकोण की तो हॉलीवुड में अच्छी खासी पहचान बनेगी। ऐसा हुआ भी। दीपिका पादुकोण की एक्टिंग की काफी तारीफ की गई।

दरअसल रोज ने अपने सोशल मीडिया साइट पर फिल्म की पूरी की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि XXX Film soon. इसके बाद तो इसकी स्क्रीनशॉट लेकर एक फैन ने ट्विटर पर डायरेक्टर से पूछा कि क्या वाकई फिल्म का अगला पार्ट आ रहा है। इस पर उन्होंने जवाब दिया कि हां अगले सप्ताह मीटिंग है।
इसके साथ ही एक फैन ने ये भी पूछा कि क्या दीपिका उसमें होगी और उनका जवाब था कि हां पूरी टीम होगी। इससे तो यही जाहिर होता है कि दीपिका पादुकोण भी इस फिल्म का हिस्सा हो सकती हैं।


Click it and Unblock the Notifications











