दीपिका का नया कीर्तिमान, 30 घंटो तक लगातार किया काम
बीते शनिवार को दीपिका ने पहले फराह खान की फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' की शूटिंग खत्म की उसके बाद वह सीधे सेट से एक अवार्ड फंक्शन के लिए चली गयीं, जहां उन्हें स्टेज पर
परफार्म करना था। क्योंकि अपनी फिल्म और एड शूट की वजह से दीपिका के स्टेज परफार्म की प्रैक्टिस तो की नही थीं इसलिए अवार्ड फंक्शन में दीपिका ने पहले कई घंटे स्टेज शो के लिए रिहर्सल की और उसके बाद मेकअप लेकर स्टेज पर डांस किया। अवार्ड फंक्शन में पहुंचने से पहले दीपका ने 15 घंटे तक लगातार 'हैप्पी न्यू ईयर' की शूटिंग की थी। बाकी के 15 घंटे उन्होंने फंक्शन के लिए निकाल दिये।
दीपिका पादुकोण की हसीन तस्वीरें
दीपिका की प्रस्तुति बेहद ही शानदार रही, दर्शक और लोग जहां उनके परफार्म को देखकर उन पर लट्टू हुए जा रहे थे वहीं दूसरी ओर अवार्ड फंक्शन की शाम भी दीपिका और उनकी फिल्मों के ही नाम रही और उन्हें अवार्ड पर अवार्ड ही मिलते गये जिसे पाकर दीपिका हद से ज्यादा खुश नजर आयीं। शायद अपनी कामयाबी की वजह से दीपिका को अब थकान महसूस नहीं होती है।


Click it and Unblock the Notifications
