'माल है क्या' वाली ड्रग चैट के वॉट्सऐप ग्रूप की एडमिन थीं दीपिका पादुकोण? - रिपोर्ट्स
बॉलीवुड में ड्रग्स का मामला लगातार गरमाया हुआ है। इस कड़ी में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने हाल में ही दीपिका पादुकोण, रकुल प्रीत सिंह, सारा अली खान और श्रद्धा कपूर को समन जारी किया था। रकुल प्रीत का बयान एनसीबी दर्ज कर चुकी है। आज दीपिका पादुकोण, सारा और श्रद्धा से पूछताछ की जा रही है। ऐसे में एक बड़ी खबर ये सामने आ रही है कि जिस वॉट्सऐप ग्रुप में दीपिका और उनकी मैनेजर करिश्मा के बीच ड्रग्स को लेकर बातचीत हुई थी, उस ग्रूप की एडमिन दीपिका पादुकोण ही थीं।
'टाइम्स नाऊ' की रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से दावा किया गया है कि जो वॉट्सऐप चैट सामने आई हैं उस ग्रूप की एडमिन दीपिका पादुकोण थीं। इस रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि इस वॉट्सऐप ग्रूप की एडमिन जया साहा भी थी। हालांकि इसे लेकर ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। इसीलिए फिल्मीबीट इस तथ्य की पुष्टि नहीं करता है।
बता दें बॉलीवुड में ड्रग्स का कनेक्शन को लेकर जांच कर रही केंद्रीय एजेंसी नारकोटिक्स केंट्रोल ब्यूरो ने कुछ वॉट्सऐप ड्रग्स चैट हासिल की हैं। जिसमें कहा गया कि एक चैट साल 2017 की भी सामने आई है। जिसमें आरोप लगा है कि दीपिका पादुकोण ने करिश्मा प्रकाश (पूर्व मैनेजर) से मांग की थी- क्या माल है? इसी चैट के बाद दीपिका पादुकोण की मुश्किलें बढ़ी और उन्हें पूछताछ के लिए एनसीबी ने तलब भी किया।


Click it and Unblock the Notifications