दीपिका करना चाहती हैं रणबीर के साथ रोमांस
कभी बॉलीवुड के हॉट कपल रह चुके रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण भले ही अब साथ-साथ नहीं हैं लेकिन ऐसा लगता है कि एक दूसरे के लिए उनकी चाहत कम नहीं हुई है। हाल ही में दीपिका ने कहा कि वो एक बार फिर से अपने पूर्व प्रेमी रणबीर के साथ रोमांस करना चाहती हैं।
दीपिका का कहना है कि रणबीर के साथ सिर्फ एक फिल्म 'बचना ए हसीनों' करना ही काफी नहीं था वो उनके साथ और फिल्में करने की इच्छुक हैं। दीपिका का कहना है कि रणबीर बहुत ही अच्छे अभिनेता हैं और मुझे उम्मीद है कि वो भविष्य में और भी अच्छा काम करेंगे। दीपिका की इस साफगोई से दूसरे प्रेमियों को भी कुछ सीख लेनी चाहिए। खासकर वो जो रिश्ता टूटने के बाद एक-दूसरे से आमना-सामना करना भी पसंद नहीं करते।


Click it and Unblock the Notifications