इस बड़ी KHAN फिल्म को कैटरीना से छीनना चाहती हैं दीपिका.. OUCH!!
दीपिका पादुकोण शाहरूख खान की आने वाली फिल्म का हिस्सा बनना चाहती हैं, जिसमें पहले से कैटरीना कैफ को फाइनल किया जा चुका है। ऐसा क्यों कर रही हैं दीपिका.. जानें यहां।
दीपिका पादुकोण की हॉलीवुड फिल्म XxX रिलीज हो चुकी है। हालांकि भारत में उनकी इस फिल्म को कुछ खास रिस्पॉस नहीं मिला और फैंस दीपिका से थोड़े निराश हुए। वहीं, फिलहाल बॉलीवुड में भी संजय लीला भंसाली की 'पद्मावती' को छोड़कर दीपिका के हाथों में कोई खास प्रोजेक्ट नहीं है।
['बाहुबली 2' में शाहरूख खान.. ब्लॉकबस्टर फिल्म.. ऐसा होगा किरदार!]
अफवाहों की मानें तो दीपिका अब वापस बॉलीवुड में अपनी फिल्मों पर फोकस करना चाहती हैं और कुछ अच्छी फिल्मों पर ध्यान देना चाहती हैं। ऐसे में दीपिका के सामने सबसे बड़ी फिल्म है- शाहरूख स्टारर आनंद एल राय की अगली फिल्म..

इस फिल्म के लिए दीपिका को सबसे पहले अप्रोच किया गया था, लेकिन दीपिका ने हॉलीवुड के लिए इसे रिजेक्ट कर दिया था। फिर फिल्म के लिए कैटरीना कैफ से बातचीत होने लगी। लेकिन ताजा खबर आ रही है कि दीपिका अब फिर से इस प्रोजेक्ट को पाना चाहती हैं और कैटरीना की जगह लेने के लिए काफी कोशिश कर रही हैं।
यहां जानें आनंद एल राय की फिल्म से जुड़ी बातें-


Click it and Unblock the Notifications