दीपिका ने नाना को किया नाराज

एक बार दीपिका सेट पर बैठकर रणबीर का इंतजार कर रही थीं तो नाना उनके पास अपनी नई फिल्म की कहानी लेकर पहुंचे। नाना चाहते थे दीपिका उनकी नई फिल्म में काम करें औऱ दीपिका ने भी खुशी-खुशी हामी भर दी। नाना ये फिल्म प्रकाश झा से डायरेक्ट करवाने वाले थे। लेकिन बात तब आगे बढ़ गई जब नाना दोबारा ये कहानी लेकर दीपिका के पास पहुंचे तो दीपिका ने कहानी में कुछ बदलाव करने को कहा।
बस फिर क्या था, नाना भड़क गए और उन्हें दीपिका की बात गले नहीं उतरी। नाना को अपने काम में एक न्यूकमर का दखलअंदाजी करना पसंद नहीं आया इसलिए वो दीपिका से नाराज हो गए। दीपिका को तो पहले ही कहानी पसंद नहीं आई थी औऱ उन्होंने नाना का ऑफऱ ठुकरा दिया। इस खबर को सुनकर कह सकते हैं कि सेर को सवा सेर मिल गया। अब देखना ये है कि दीपिका नाना की नाराजगी दूर कर पाती हैं या नहीं।


Click it and Unblock the Notifications