दीपिका के नखरों से कल्पना को झटका..

By Neha Nautiyal

Deepika Padukone
लगता है दीपिका पादुकोण इन दिनों इतनी ज्यादा व्यस्त हैं कि उन्होंने फिल्म निर्देशक कल्पना लाजमी की स्क्रिप्ट तक पढ़ना जरूरी नहीं समझा और लाजमी को टका सा जवाब थमा दिया कि कल्पना की फिल्म के लिए उनके पास डेट्स नहीं हैं।

दीपिका का ये जवाब सुनकर कल्पना हैरान रही गईं। 'मुंबई मिरर' में छपी खबर के मुताबिक लाजमी ने दीपिका के सेक्रेटरी को फोन किया तो उन्होंने कहाकि दीपिका के पास लाजमी की फिल्म के लिए डेट्स नहीं हैं। लाजमी ये फिल्म दीपिका के साथ बनाने की इच्छुक थी इसलिए उन्होंने दीपिका की डेट्स मिलने का इंतजार किया।

मगर दीपिका ने उनकी फिल्म का ऑफर बगैर पढ़े ही अस्वीकार कर दिया। लाजमी कहती हैं कि दीपिका के इस किस्म के व्यवहार से उन्हें झटका लगा है, वो दीपिका को प्रोफेशनल समझती थीं मगर उनकी उम्मीदों पर पानी फिर गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X