WRONG HAI: 400 करोड़ का सुपरस्टार...70 करोड़ वाले की बेइज़्जती कर सकता है?
पद्मावती को लेकर अगर बाहर विद्रोह चल रहा है तो फिल्म की टीम में भी चीज़ें अच्छी नहीं दिखाई दे रही हैं। ये खबरें फिल्म की शूटिंग के समय से ही चल रही हैं।
लेकिन अब ये स्टार्स खुले में एक दूसरे पर छींटाकशीं करते नज़र आ रहे हैं। दरअसल, हाल ही में दीपिका पादुकोण ने कहा कि शाहिद, पद्मावती की टीम के लिए बाहरी थे।

उनके कहने का मतलब था कि रणवीर - दीपिका और भंसाली की जोड़ी तीसरी बार काम कर रही थी तो वो लोग पहले से एक फैमिली की तरह थे।
शाहिद इस परिवार का नया सदस्य थे। बहरहाल, दीपिका कहना जो भी चाहती हों, उनके अलफाज़ कुछ ज़्यादा अच्छे थे नहीं।
Recommended Video

अब शाहिद कपूर कभी भी चुप बैठने वालों में से नहीं रहे हैं। तो बस एक अवार्ड फंक्शन के दौरान, किसी ने शाहिद से पूछा कि वो पद्मावती प्रमोट क्यों नहीं कर रहे। वो प्रमोशन कब शुरू करेंगे।
शाहिद ने तपाक से जवाब दिया - ये तो आप दीपिका पादुकोण से पूछिए। मैं इसका जवाब कैसे दूं। शाहिद ने भी एकदम आराम से मुस्कुराते हुए जवाब दे डाला।


Click it and Unblock the Notifications