#DeepVeer Break Up Rumours के बीच दीपिका पादुकोण खराब तबीयत में पहुंची एयरपोर्ट पर रणवीर की किल्ली मस्ती

deepika-padukone-travels-alone-in-bad-health-while-ranveer-singh-enjoy-killi-amidst-break-up-rumours

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के ब्रेकअप की खबरें काफी तेज़ी से उड़ रही हैं। इन अफवाहों और खराब तबीयत के साथ दीपिका को एयरपोर्ट पर देखा गया तो रणवीर सिंह किल्ली पॉल के साथ मस्ती करते दिखाई दिए। दरअसल, बीते कुछ समय से दीपिका पादुकोण की सेहत खराब होने की खबर थी। रिपोर्ट्स थीं कि दीपिका पादुकोण, असहज महसूस करने के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती थीं।

दूसरी तरफ, UAE एक फिल्म क्रिटिक जिनकी बातों की पुष्टि करना मुश्किल है, उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के बीच सब कुछ ठीक नहीं है, जिसके बाद से ही दोनों के अलग होने की खबर थी।

खराब तबीयत की खबरों और ब्रेकअप की खबरों के बीच दीपिका पादुकोण को एयरपोर्ट पर मुस्कुराते देखा गया। दूसरी तरफ रणवीर सिंह भी मुंबई के एक इवेंट में किल्ली पॉल के साथ परफॉर्म करते दिखाई दिए। हालांकि, हाल ही में एक इवेंट में रणवीर सिंह के बताया था कि दीपिका उनकी ज़िंदगी में कितना मायने रखती हैं।

इतना ही नहीं, रणवीर सिंह ने ये भी कंफर्म किया था कि दर्शक जल्दी ही उन्हें एक फिल्म में साथ देखेेंगे। दीपिका और रणवीर को आखिरी बार परदे पर एक साथ 83 में देखा गया था। आने वाली फिल्म सर्कस में भी दीपिका पादुकोण के कैमियो की खबर है। हाल ही में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के ब्रह्मास्त्र पार्ट 2 देव में देव और अमृता के लीड पेयर निभाने की अफवाहें थीं। ये खबरें दीपिका पादुकोण के ब्रह्मास्त्र पार्ट 1 शिवा में झलक मिलने के बाद ही उड़ना शुरू हुईं।

अगर काम की बात करें तो दीपिका पादुकोण इस समय कई प्रोजेक्ट्स में बिज़ी हैं जिनमें ऋतिक रोशन के साथ फाईटर, शाहरूख खान के साथ पठान और प्रभास के साथ प्रोजेक्ट K शामिल है। दूसरी तरफ, रणवीर सिंह इस समय रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में व्यस्त हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X