ऐश की ड्रेस को टक्कर देगी दीपिका की साड़ी

देखें: यही खबर वीडियो में
पिछली बातों पर गौर करें तो ऐश्वर्या और मल्लिका शेरावत द्वारा कान समारोह में खराब ड्रेस में जाने के कारण पहले काफी किरकिरी हुई थी। लिहाजा इस बार ऐश्वर्या ने अपने लिए खास ड्रेस बनवाई है। उन्हीं की ड्रेस को टक्कर देगी दीपिका के परिधान। असल में दीपिका वहां शिवास रीगल की ब्रांडिंग के लिए वहां जा रही हैं।
क्लिक करें: बॉलीवुड के ताज़ा खबरें
अपने उत्साह का जिक्र मीडिया से करते हुए दीपिका ने कहा, "कान समारोह में जाने का यह मेरा पहला मौका होगा। पहले मुझे थोड़ी झिझक लग रही थी, लेकिन अब मैं वैश्विक स्तर के समारोह के लिए पूरी तरह तैयार हूं।" कान में परिधानों पर दीपिका ने जवाब दिया कि वो अलोचनाओं से नहीं डरतीं। रेड कार्पेट के लिए उनकी साड़ी की डिजाइन रोहित बल ने तैयार की है।"
दीपिका ने आगे कहा, "साड़ी इतनी प्रभावी परिधान है कि लोग देखते ही तारीफ करने लगते हैं। रही बात मेरी तो मैं साड़ी में काफी सहज महसूस करती हूं और 30 सेकेंड में साड़ी पहन भी सकती हूं।"


Click it and Unblock the Notifications