..................... Deepika Padukone to star opposite Varun Dhawanin Shoojit Sircar movie october - Hindi Filmibeat

'अक्टूबर' में पहली बार साथ नजर आएंगे ये दो सुपरस्टार्स...शानदार!

By Shweta

वरुण धवन ने सुजीत सरकार की फिल्म भी साइन की है जो थोड़ी लीक से हटकर अलग तरह की सिनेमा होगी।फिल्म का नाम अक्टूबर रखा गया है। वरुण धवन ने खुद इस बात की जानकारी दी थी। उन्होंने सुजीत सरकार के साथ अपनी तस्वीर भी शेयर की थी।अब इस फिल्म से जुड़ी ताजा खबर ये आ रही है कि फिल्म में वरुण धवन के ऑपोजिट दीपिका पादुकोण को कास्ट किया जा सकता है।

['टॉयलेट एक प्रेम कथा'.. रिलीज में 15 दिन.. अक्षय कुमार को करार झटका!]

फिलहाल दीपिका के पास ज्यादा फिल्में भी नहीं हैं और सुजीत सरकार के साथ वो पीकू जैसी सुपरहिट फिल्म कर चुकी हैं। सुजीत सरकार अपनी फिल्म में अलग तरह की जोड़ी को लाने के लिए जाने जाते हैं। अब वो वरुण और दीपिका को साथ में लाना चाहते हैं। दीपिका पादुकोण काफी समय से कोई रोमांटिक कॉमेडी फिल्म नहीं की हैं इसलिए उनके लिए भी ये फिल्म करना काफी मजेदार होगा।

deepika-padukone-to-star-opposite-varun-dhawan-in-shoojit-sircar-movie-october

फिल्म की शूटिंग इस साल शुरू हो जाएगी। फिल्म एक अलग तरह की लव स्टोरी है जिसमें लव स्टोरी नहीं बल्कि प्यार के लिए उठाया कदम है। फिलहाल वरुण धवन जुड़वा 2 की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म इस साल रिलीज होनी है। इसके बाद वरुण धवन और अनुष्का सुई धागा में साथ नजर आएंगे।

दीपिका पादुकोण की बाजीराव मस्तानी में नजर आईं थीं। अब इस साल उनकी फिल्म पद्मावती का दर्शक जोर शोर से इंतजार कर रहे हैं। पद्मावती के अलावा दीपिका ने विशाल भारद्वाज की फिल्म भी साइन की है जिसमें उनके ऑपोजिट इरफान खान होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X