प्रभास के फैन्स के लिए गुडन्यूज..इसे पढ़कर आप खुश हो जाएंगे
बाहुबली 2 रिलीज होने के बाद हर कोई उनके बॉलीवुड डेब्यू का इंतजार कर रहा है। प्रभास की अगली फिल्म साहो है जो तीन भाषाओं में रिलीज होगी। दीपिका पादुकोण अपनी फिल्म पद्मावत को लेकर सुर्खियों में हैं।फिल्म 25 जनवरी को रिलीज होने वाली है।
लेकिन पद्मावत और साहो के बीच दोनों के फैन्स के लिए गुड न्यूज है । दरअसल कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो प्रभास बॉलीवुड में जल्द ही डेब्यू कर सकते हैं और इसके दीपिका पादुकोण लीड रोल में होंगी। ऐसा कहा जा रहा है कि बॉलीवुड की इस फिल्म को प्रभास ने 3 साल पहले ही करने के लिए हां बोल दिया था।

इस फिल्म के लिए मेकर्स दीपिका पादुकोण से बात कर रहे हैं। मेकर्स चाहते हैं कि हर हाल में दीपिका पादुकोण ही इस फिल्म में लेकिन दीपिका ने फिलहाल फिल्म को हां या नहीं बोला है। अगर दीपिका पादुकोण इस प्रोजेक्ट को करने से इंकार करती हैं तो मेकर्स आलिया या कैटरीना से संपर्क कर सकते हैं।
फिलहाल दीपिका पादुकोण अपनी अगली फिल्म पद्मावत का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं। इसके बाद वो विशाल भारद्वाज की फिल्म की शूटिंग शुरु करेंगी जिसमें उनके साथ इरफान खान नजर आएंगे। तो इधर प्रभास श्रद्धा कपूर के साथ साहो की शूटिंग में व्यस्त हैं।


Click it and Unblock the Notifications