संजय लीला भंसाली की बैजूू बावरा रीमेक में दीपिका पादुकोण की एंट्री, निभाएंगी ये किरदार?

दीपिका पादुकोण के पास इस समय केवल भव्य प्रोजेक्ट्स हैं और अब इस भव्य लिस्ट में एक और नाम जुड़ चुका है संजय लीला भंसाली की बैजू बावरा रीमेक का। खबर है कि गंगूबाई काठियावाड़ी और हीरामंडी के बाद अब संजय लीला भंसाली, बैजू बावरा रीमेक पर काम शुरू करेंगे और उन्होंने इस फिल्म के लिए एक शानदार स्टारकास्ट इकट्ठा कर ली है।

इस स्टारकास्ट में पहला नाम है दीपिका पादुकोण। भंसाली ने दीपिका को फिल्म में डाकूू रूपमती के किरदार के लिए अप्रोच किया है। और ज़ाहिर सी बात है कि दीपिका पादुकोण, भंसाली को ना कैसे कह सकती हैं।

deepika-padukone-to-play-daaku-roopmati-in-sanjay-leela-bhansali-s-baiju-bawra-remake

पिंकविला की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट की मानें तो दीपिका पादुकोण, संजय लीला भंसाली के बैजू बावरा रीमेक के लिए हां कर चुकी हैं। गौरतलब है कि पहले भी बैजू बावरा रीमेक से रणबीर कपूर, रणवीर सिंह और अजय देवगन का नाम जुड़ चुका है।

बात करें दीपिका की तो उन्होंने पिछले साल ही धर्मा प्रोडक्शन्स के लिए शकुन बत्रा की अनाम फिल्म की शूटिंग शुरू की है जिसमें उनके को स्टार है अनन्या पांडे और सिद्धांत चतुर्वेदी।

वहीं दूसरी तरफ, दीपिका पादुकोण, शाहरूख खान और जॉन अब्राहम के साथ सिद्धार्थ आनंद के महत्त्वाकांक्षी यशराज प्रोजेक्ट पठान में दिखाई देंगी।

भंसाली के साथ शानदार जोड़ी

भंसाली के साथ शानदार जोड़ी

दीपिका पादुकोण और संजय लीला भंसाली की जोड़ी शानदार है। दीपिका पादुकोण, भंसाली के साथ तीन फिल्में कर चुकी हैं - राम लीला, बाजीराव मस्तानी और पद्मावत। माना जा रहा है कि प्रियंका चोपड़ा के बाद गंगूबाई काठियावाड़ी की दूसरी पसंद भी दीपिका ही थीं।

करियर के 12 साल

करियर के 12 साल

दीपिका पादुकोण ने पिछले साल ही अपने करियर के 12 साल पूरे किए हैं। इस दौरान संजय लीला भंसाली की फिल्मों ने उनके करियर की दिशा ही मोड़ कर रख दी। वरना दीपिका लगातार कॉमर्शियल फिल्मों का हिस्सा तो थीं लेकिन उनके टैलेंट को काफी कम लोग देख पा रहे थे।

यूं हुई थी शुरूआत

यूं हुई थी शुरूआत

दीपिका और शाहरूख की शुरूआत एक साथ ओम शांति ओम के साथ हुई और ये जोड़ी आखिरी बार हैप्पी न्यू ईयर में दिखी। इसके बाद दीपिका और शाहरूख अपने अलग अलग प्रोजेक्ट्स में काफी बिज़ी हुए।

पीछे मुड़कर नहीं देखा

पीछे मुड़कर नहीं देखा

इसके बाद दीपिका पादुकोण ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने लगातार एक से बढ़कर एक बेहतरीन परफॉर्मेंस दिए हैं। चाहे वो कॉकटेल हो या फिर पीकू। चेन्नई एक्सप्रेस की मीनम्मा हो या भंसाली की मस्तानी।

छपाक से नई शुरूआत

छपाक से नई शुरूआत

छपाक के साथ दीपिका पादुकोण ने अपने करियर में एक और चैप्टर की शुरूआत की है। इस फिल्म के साथ दीपिका पादुकोण, प्रोड्यूसर बन चुकी है। खबर है कि वो इसके अलावा, अपने वाले कुछ प्रोजेक्ट्स भी को प्रोड्यूस कर रही हैं।

आने वाले प्रोजेक्ट्स

आने वाले प्रोजेक्ट्स

आने वाले प्रोजेक्ट्स की बात करें तोदीपिका पादुकोण, महाभारत पर एक फिल्म प्रोड्यूस करने जा रही हैं। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण, द्रौपदी का लीड किरदार निभाएंगी और माना जा रहा है कि ये फिल्म भी द्रौपदी के ही दृष्टिकोण से होगी।

लीड किरदार होंगी दीपिका

लीड किरदार होंगी दीपिका

ये फिल्म, चित्रा बनर्जी दिवाकरूणी कि अंग्रेज़ी किताब Palace of Illusions पर आधारित है। ये किताब द्रौपदी को मद्देनज़र रखते हुए महाभारत की कहानी बताती है और अब ये किताब फिल्म में तब्दील होने जा रही है। इसी फिल्म की नायिका होंगी दीपिका पादुकोण।

प्रभास के साथ जोड़ी

प्रभास के साथ जोड़ी

प्रभास के साथ दीपिका की अगली फिल्म नाग अश्विन के निर्देशन में बनने वाली है, जिन्होंने सुपरहिट फिल्म 'महानटी' का निर्देशन किया था। यह एक पैन इंडिया, बिग बजट साइंस फिक्शन फिल्म होने वाली है।

द इंटर्न

द इंटर्न

इसके अलावा, दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन के साथ अंग्रेज़ी फिल्म द इंटर्न के रीमेक में भी दिखाई देंगी। इस फिल्म में पहले दीपिका पादुकोण ऋषि कपूर के साथ नज़र आने वाली थी लेकिन उनके निधन के बाद अमिताभ बच्चन ने ऋषि कपूर को इस फिल्म में रिप्लेस किया है। इससे पहले, बच्चन साहब और दीपिका की केमिस्ट्री की पीकू में काफी तारीफ हो चुकी है।

भंसाली के साथ कोल्ड वॉर

भंसाली के साथ कोल्ड वॉर

बैजू बावरा रीमेक के साथ दीपिका और भंसाली, चौथी बार साथ काम करने वाले हैं। हालांकि खबर थी कि दीपिका, संजय लीला भंसाली से किसी बात को लेकर नाराज़ हैं। और वो बात शायद उनकी झोली में गंगूबाई काठियावाड़ी का ना आना थी। लेकिन बैजू बावरा के साथ भंसाली और दीपिका शायद पुरानी सारी शिकायतें दूर करने वाले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X