'लव आज कल' को लेकर परेशान दीपिका
दीपिका पादूकोण को आजकल रातों को नींद नहीं आ रही है। इसकी वजह है उनकी आगामी रिलीज की तैयार फिल्म लव आज कल। दीपिका अभी तक केवल पहली फिल्म ओम शांति ओम ही हिट हो पाई है इसके अलावा आई फिल्मे चांदनी चौक टू चाइना और बचना ए हसीने फ्लाप रही थी।
इस फिल्म से कई लोग उम्मीदें लगाएं बैठे है। जिसमें फिल्म के हीरो सैफ अली खान और उनकी प्रेमिका करीना कपूर तो हैं ही, साथ ही फिल्म के निर्देशक इम्तियाज अली भी जब वी मेट के साथ एक और सुपरहिट फिल्म देने की उम्मीद लगाएं बैठे है। वहीं दीपिका ने फिल्म के लिए काफी मेहनत की है। सैफ के साथ कई अंतरंग दृश्य भी दिए है।
वहीं जनता में भी इस फिल्म को लेकर काफी उत्साह है। कल लव आज कल के टक्कर में कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हो रही है। इस बात का भी फायदा फिल्म को मिलने वाला है।
इम्तियाज अली करीना कपूर दीपिका पादूकोण बालीवुड लव आज कल सैफ अली खान bollywood deepika padukone imtiyaz ali kareena kapoor love aaj kal saif ali khan


Click it and Unblock the Notifications