Ooo: तो अब दीपिका भी सलमान की ऐसी - तैसी कर के रख सकती हैं!
दीपिका पादुकोण और सलमान खान को फैन्स कब से साथ देखना चाहते हैं लेकिन दोनों साथ आते आते भी रह जाते हैं। ले देकर फैन्स दोनों को हमेशा बिग बॉस पर ही साथ देख पाते हैं और इतने में ही खुश हो जाते हैं। और हर बार, दीपिका सलमान की थोड़ी बहुत टांग ज़रूर खींच देती हैं।
इस बार भी ऐसा हुआ कि सलमान खान ने दीपिका को दिया एक टास्क और इसमें दीपिका को अपने ही गाने पर ऑफबीट डांस करना था। सलमान ने बोला ये आपके लिए काफी मुश्किल होगा।

तो दीपिका ने फट से जवाब दिया कि हां, लेकिन आपके लिए तो काफी आसान होगा। सलमान ने भी तुरंत जवाब दिया कि हां, मैं तो नींद में भी ये कर लूंगा।
तो दीपिका ने कहा कि चलिए फिर आप ही मुझे थोड़ा सिखा दीजिए। वैसे सलमान ने ज़्यादा कुछ किया नहीं पर वो दीपिका को अपने ये स्टेप्स ज़रूर सिखा सकते थे -


Click it and Unblock the Notifications