दीपिका के दिल में आज भी रणबीर के लिए कुछ कुछ होता है

जी हां कुछ दीपिका की बातों से यह बात तो साफ है कि वो आज भी रणबीर को भूला नहीं पाई है। हाल ही में उन्होंने मीडिया के सामने यह कहा है कि रणबीर मेरे फेरेट स्टार हैं और फिल्म रॉकस्टार देख कर तो वो मुझे और भी पसंद आने लगे हैं।
दीपिका रणबीर के साथ एक फिल्म भी करने जा रही है, एकबार फिर से रणबीर कपूर के साथ फिल्म करने जा रही दीपिका काफी खुश लग रही हैं। आज यह बाला बॉलीवुड की हॉट प्रॉपर्टी बन चुकी हैं उनके कई अफेयर्स रह चुके हैं लेकिन आज तक इस बात का खुलासा किसी के भी सामने नहीं होने दिया।
जब उनकी लाइफ में रणबीर आए तो उन्होंने कपूर खानदान के इस लाड़ले के लिए सबको छोड़ दिया। लेकिन आज इन दोनों के बीच कुछ भी नहीं है, दीपिका की लाइफ में सिद्धार्थ माल्या की इंट्री हो चुकी है, और वो एक दूजे के साथ काफी सारा समय भी बिताते है। पर कहते हैं ना पुराने जख्म और इश्क की टीस कभी नहीं जाती। तभी तो जब कभी रणबीर उन्हें किसी मौके पर इनवाइट करते हैं तो दीपिका भी खुशी के साथ आती हैं।


Click it and Unblock the Notifications