OMg! इस सुपरस्टार के साथ नजर आने वाली हैं दीपिका पादुकोण.. SHOCK
[गपशप] पता नहीं, इस खबर में कितनी सच्चाई है। लेकिन यह खुशखबरी बॉलीवुड फैंस से शेयर करना तो बनता है। अफवाह है कि दीपिका पादुकोण.. करोड़ों दिलों की धड़कन, हॉलीवुड सुपरस्टार ब्रैड पिट के साथ स्क्रीन शेयर करने वाली है।
सूत्रों की मानें तो दीपिका पादुकोण ने अपने अगली बॉलीवुड फिल्म साइन कर ली है और इस फिल्म में उनके साथ हैं ब्रैड पिट। खैर, इस फिल्म में दीपिका का क्या किरदार होगा.. कैसा होगा और कितना होगा.. यह कुछ भी बाहर नहीं आया है।
2015 बॉक्स ऑफिस सुपरस्टार का.. 2016 बॉक्स ऑफिस प्लान
विन डीजल की फिल्म xXx: The Return Of The Xander Cage के साथ दीपिका हॉलीवुड इंडस्ट्री में डेब्यू कर रही हैं। फिल्म के सेट से दीपिका की कई तस्वीरें भी शेयर की गई हैं, जिसे देखकर फैंस बेहद उत्साहित हैं।
लिहाजा, अब ब्रैड पिट के साथ होने की खबर तो फैंस को क्रेजी ही बना देंगे। लेकिन साथ ही हमें यह अफसोस भी रहेगा कहीं हॉलीवुड में उलझकर दीपिका बॉलीवुड फैंस को निराश न कर दें। बता दें, 2016 में दीपिका की एक भी फिल्म रिलीज नहीं हो रही है।
खैर, यहां देखते हैं किन किन फिल्मों से जुड़ रहा है दीपिका का नाम-


Click it and Unblock the Notifications
