चोरी छिपे ये दो सुपरस्टार्स कर रहे शूटिंग..लेकिन क्यों
Recommended Video

वैसे तो जब दो स्टार्स साथ में कोई प्रोजेक्ट करते हैं तो उसके बारे में आधिकारिक रुप से घोषणा की जाती है और उसके बारे में दर्शकों को बताया जाता है।खासकर इसके लिए सोशल मीडिया आज के समय में सबसे बेहतर माध्यम माना जाता है।
लेकिन दो सुपरस्टार्स ऐसे हैं जो इन दिनों साथ में शूटिंग कर रहे हैं लेकिन किसी को कानो कान खबर भी नहीं लगी। जी हां हम बात सिद्धार्थ मल्होत्रा और दीपिका पादुकोण की कर रहे हैं। दीपिका पादुोकोण और सिद्धार्थ मल्होत्रा इन दिनों प्राग में एक साथ शूटिंग कर रहे हैं।

अब इसके पहले कि आप ये सोचें कि दोनों किसी फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं आपको बता दें कि दोनों असल में एक विज्ञापन की शूटिंग कर रहे हैं। दोनों ही एक दूसरे के साथ काम करने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। असल में दोनों ही काफी लंबे समय से एक दूसरे के साथ काम करना चाह रहे थे तो असल में पूरा हुआ।
सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म इत्तेफाक 3 नवंबर को रिलीज होगी तो वहीं दीपिका पादुकोण की 1 दिसंबर को पद्मावती रिलीज होगी जिसका दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











