दीपिका सिद्धार्थ से नजरें क्यों बचा रही हैं!
अब तक सिद्धार्थ माल्या और दीपिका पादुके के ब्रेकअप से जुड़ी खबरें ही आ रही थी लेकिन इसका कोई पक्का सबूत नहीं मिल रहा था। लेकिन एक अवार्ड फंक्शन में दीपिका और सिद्धार्थ के बीच कुछ ऐसा देखने को मिला जिससे यह बात तो तय हो गई कि अब इस जोड़ी के रास्ते अलग हो ही चुके है।
हाल ही में एक इवेंट पर दोनों ने एक दूसरे से बचते नजर आए। इस इवेंट में सबसे पहले तो सिद्धार्थ अकेले पहुंचे और उसके कुछ देर बाद ही दीपिका ने भी अकेले ही इंट्री ली। सिद्धार्थ ने एक अवार्ड भी जीता और फोटोग्राफरों के सामने पोज करने के लिए सामने भी आये मगर दीपिका हर जगह उनसे दूर ही दिखाई दी।
वैसे यह खबर आ रही थी कि दोनो ब्रेकअप के बाद भी अच्छे दोस्तों की तरह मिल कर रहेंगे लेकिन अन दोनों के इस तरह के हाव भाव को देख कर तो ऐसा जरा भी नहीं लग रहा है। दीपिका ने तो इस कार्यक्रम में पूरी कोशिश की कि वो सिद्धार्थ के सामने ही ना आएं।


Click it and Unblock the Notifications