सिद्धार्थ ने तोड़ा दिल तो दीपिका पहुंची पहले ब्वॉयफ्रेंड के पास
बॉलीवुड की एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण फिल्मों से ज्यादा उनकी पर्सनल लाइफ के चलते फेमस हो चुकीं हैं। कभी वो रणबीर कपूर के साथ नजर आती हैं तो अगले दिन वो सिद्धार्थ माल्या के करीब रहती हैं। लेकिन अब खबर आ रही है कि सिद्धार्थ से रूठकर वो अब निहार की बाहों में सहारा तलाश रही हैं।
जी हां सिद्धार्थ से दीपिका का ब्रेकअप हो चुका है। जब उनका रणबीर कपूर से ब्रेकअप हुआ था तब मीडिया में काफी हो हल्ला मचा था। खुद दीपिका ने भी रणबीर से ब्रेकअप की बात स्वीकार की थी। मगर आज सिद्धार्थ के मामले में दीपिका ने चुप्पी साध रखी है।
बिजनेस टायकुन से मिले दगाबाजी के बाद दीपिका की जिंदगी में एकबार फिर उनके पहले बॉयफ्रेंड निहार पंड्या ने दस्तक दी है। जी हां सूत्रों की माने तो ब्रेकअप के बाद निहार ही दीपिका का सहारा बने हुए हैं। दीपिका निहार को मॉडलिंग के दिनों से जानती हैं। इतना ही नहीं खबर तो यह भी है कि ये दोनो लिवइन में भी रह रहे थे। लेकिन जब इस बाला ने फिल्मों में अपना कैरियर शुरू किया तब से इनका ब्रेकअप हो गया।
आज दीपिका बेहद ही बुरे दौर से गुजर रही हैं तो ऐसे में निहार से देखा नहीं जा रहा है वो जानते हैं कि जब कोई साथ छोड़ देता है तो कैसा लगता है। वो सबकुछ भूलाकर इन दिनों दीपिका का ख्याल रख रहे हैं। अब देखना है कि क्या फिर से निहार दीपिका की लाइफ में प्यार की बहार लेकर आते हैं या नहीं।


Click it and Unblock the Notifications











