दीपिका पादुकोण - सिद्धांत चतुर्वेदी - अनन्या पांडे की मॉडर्न लव स्टोरी का नाम तय!
दीपिका पादुकोण, सिद्धांत चतुर्वेदी और अनन्या पांडे, करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन्स के लिए एक लव स्टोरी की शूटिंग कर रहे हैं। इस मॉडर्न लव स्टोरी को डायरेक्ट कर रहे हैं शकुन बत्रा। लेकिन अभी तक फिल्म के नाम पर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
यही कारण है कि गपशप गली में आए दिन इस प्रोजेक्ट के नाम के कयास लगाए जाते हैं। अब दीपिका पादुकोण ने फिल्म से अपनी स्टाईलिस्ट अनायता श्रॉफ का एक पोस्ट अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है।

बस तब से ही कयास लगाए जा रहे हैं कि इस फिल्म का नाम ONLY LOVE हो सकता है। हालांकि ये सारे कयास, महज़ एक अफवाह भी हो सकते हैं। बहरहाल, फैन्स आए दिन दीपिका और सिद्धांत चतुर्वेदी की तस्वीरें देखकर ही खुश हैं और इस फिल्म का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं।
माना जा रहा है कि ये फिल्म 2021 के वैलेन्टाईन्स डे पर सिनेमाघरों में होगी। वहीं बात करें धर्मा प्रोडक्शन्स की तो शायद करण जौहर इस समय सबसे व्यस्त प्रोड्यूसर हैं। देखिए धर्मा प्रोडक्शन्स की आने वाली फिल्में -


Click it and Unblock the Notifications