Vogue Video रणबीर से अलग ना होतीं तो दीपिका की ना होतीं ऐसी च्वाइस!

कहते हैं कि जो होता है अच्छे के लिए होता है। अक्सर हम उस वक्त समझ नहीं पाते जब हमारे साथ कुछ हो रहा होता है लेकिन जब सबकुछ घटित हो चुका होता है तो हमें समझ आता है क्या और क्यों हुआ। कुछ यही दीपिका पादुकोण के साथ भी हुआ जब रणबीर कपूर उनसे अलग हुए।

Ranbir Kpaoor

शुरु-शुरु में दीपिका ने खुद को बेहद तन्हा, अकेला महसूस किया लेकिन फिर अपने करियर में वो ऐसे आगे बढ़ीं कि पीछे मुड़कर देखने का भी उन्हें मौका नहीं मिला। हाल ही में दीपिका पादुकोण ने महिलाओं को आगे बढ़ाने और उनकी सोच को बदलने के लिए वीडियो शूट किया जिसमें उन्होंने बताया कि महिलाओं को खुद से जुड़े सारे फैसले लेने का हक है।

दीपिका के साथ ही इस वीडियो में और भी कई सारी ऐसी महिलाएं हैं जिन्होंने इस इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई है। दीपिका ने कहा कि वो सेक्स करें या ना करें ये उनकी च्वाइस है, वो घर कितने बजे लौटें ये भी उनकी ही च्वाइस है। इसके अलावा भी उनकी जिदंगी से जुड़ी हर एक बात का फैसला करना पूरी तरह से उनपर निर्भर है।

लेकिन दीपिका के अंदर ये आत्मविश्वास कहां से आया आइये जरा इसपर भी एक नज़र डालते हैं।

दीपिका जब बॉलीवुड में आईं तो वो सिर्फ रणबीर कपूर को जानती थीं उनके दोस्त ही दीपिका के भी दोस्त थे। रणबीर से अलग होने के बाद वो एकदम अकेली हो गयीं लेकिन उन्होंने रोने से बेहतर आगे बढ़ना स्वीकार किया। आज रणबीर से भी ज्यादा सफल दीपिका पादुकोण हैं।

इसके अलावा आज भी रणबीर कपूर की जोड़ी दीपिका पादुकोण के साथ जितनी हिट है उतनी किसी के सभी साथ नहीं यहां तक कि उनकी गर्लफ्रैंड कैटरीना कैफ के साथ भी नहीं है। दीपिका और रणबीर की जोड़ी फिल्म की सफलता का मापदंड बन गयी है।

कुल मिलाकर ये कहा जा सकता है कि रणबीर से अलग होने के बाद दीपिका के अंदर एक आत्मविश्वास आया है और वो आज अपनी मर्जी से अपने फैसले लेती हैं वरना शायद अगर रणबीर से वो जुड़ी रहतीं तो कहीं ना कहीं उनकी सफलता एक पड़ाव पर आकर रुक जाती। खैर ये हमारी सोच है लेकिन अक्सर पब्लिक प्लेटफॉर्म पर दीपिका को भी ये कहते देखा गया है कि उनकी जिदंगी में जो कुछ भी हुआ एक मकसद की वजह से हुआ और उन्हें कोई दुख नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X