दीपिका पादुकोण ने शुरू की रोहित शेट्टी की सर्कस की शूटिंग, करेंगी रणवीर के साथ मज़ाक!

खबरें थीं कि दीपिका पादुकोण, रोहित शेट्टी की सर्कस में एक डांस नंबर और कुछ कॉमेडी सीन करती नज़र आएंगी। अब फिल्मफेयर की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट की मानें तो तो दीपिका पादुकोण फिल्म के लिए अपने हिस्से की शूटिंग शुरू कर चुकी हैं। गौरतलब है कि फिल्म में दीपिका पादुकोण काफी समय बाद कॉमेडी करती नज़र आएंगी।

आखिरी बार भी वो रोहित शेट्टी की फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस में कॉमेडी करती नज़र आई थीं। बात करें दीपिका और रणवीर की तो दोनों एक साथ, रणवीर की आने वाली फिल्म 83 में भी दिखाई देने वाले हैं।

deepika-padukone-shoots-for-ranveer-singh-rohit-shetty-s-cirkus-read-details

गौरतलब है कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की जोड़ी राम लीला, बाजीराव मस्तानी और पद्मावत में कमाल दिखा चुकी है। 83 के बाद, सर्कस उनकी साथ में पांचवी फिल्म होगी। हाल ही में रणवीर और दीपिका ने एक साथ जियो के एक एड में भी चार चांद लगाए हैं।

रोहित शेट्टी इससे पहले दिलवाले, सिंघम, गोलमाल सभी फिल्मों में खास आईटम नंबर शूट कर चुके हैं। सिंघम का अता माझी सटकली और दिलवाले का टुकुर टुकुर आज भी सभी की प्लेलिस्ट में शामिल रहता है। ऐसे में देखना है कि इस बार वो कौन सा मसाला नंबर लेकर आते हैं।

नाटक पर आधारित फिल्म

नाटक पर आधारित फिल्म

सर्कस, शेक्सपियर के मशहूर नाटक कॉमेडी ऑफ एरर्स पर आधारित फिल्म है। बॉलीवुड में इस नाटक को आधार बनकर पहले भी गुलज़ार अंगूर बना चुके हैं। इसलिए सर्कस को अंगूर का रीमेक कहा जा रहा है।

मज़ेदार है स्टारकास्ट

मज़ेदार है स्टारकास्ट

फिल्म एक दो जुड़वा मालिक और दो जुड़वा नौकरों की कहानी थी जो बचपन में ही बिछड़ जाते हैं। और जब बड़े होकर एक दूसरे से टकराते हैं तो कितनी मज़ेदार सिचुएशन पैदा होती है। फिल्म में रणवीर सिंह, संजीव कुमार और वरूण शर्मा, देवेन वर्मा की भूमिका में दिखाई देंगे।

शाहरूख - रोहित शेट्टी

शाहरूख - रोहित शेट्टी

रोहित शेट्टी की कंपनी अष्टविनायक फिल्म्स के पास इस फिल्म के रीमेक राइट्स काफी समय से हैं। रोहित पहले इस फिल्म को शाहरूख खान के साथ बनाना चाहते थे। लेकिन अब रोहित ने अपनी पसंद बदल दी है।

साल का आखिरी धमाका

साल का आखिरी धमाका

रणवीर सिंह, जैकलीन फर्नांडीज़, वरूण शर्मा, पूजा हेगड़े स्टारर ये फिल्म 31 दिसंबर 2021 को रिलीज़ हो रही है। मतलब इस साल का आखिरी बॉक्स ऑफिस धमाका रोहित शेट्टी के ही नाम होगा।

रोहित शेट्टी के साथ हैट्रिक

रोहित शेट्टी के साथ हैट्रिक

रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह के लिए ये फिल्म तीन तरीकों से हैट्रिक बनाने वाली हैं। रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह की ये साथ में तीसरी सुपरहिट फिल्म होगी। इससे पहले रणवीर सिंह, रोहित शेट्टी के साथ सिंबा और सूर्यवंशी में काम कर चुके हैं।

बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट

बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट

सूर्यवंशी भले ही रिलीज़ का इंतज़ार कर रही है लेकिन फिल्म का बॉक्स ऑफिस नतीजा सबको पता है।वहीं रोहित शेट्टी के लिए भी सर्कस, तीसरी ऐसी सफल फिल्म होगी जो साल का आखिरी धमाका होगी। इससे पहले सिंबा और दिलवाले भी 2018 और 2014 में साल के अंत में रिलीज़ हुई फिल्में हैं।

रणवीर और दीपिका का साथ

रणवीर और दीपिका का साथ

रणवीर सिंह के लिए भी ये साल के अंत में रिलीज़ होने वाली तीसरी सफल फिल्म होगी। रणवीर सिंह ने 2018 में सिंबा और 2014 में बाजीराव मस्तानी के साथ साल का आखिरी बॉक्स ऑफिस धमाका किया है। देखिए पिछले दशक की साल की आखिरी फिल्मों की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

रोहित शेट्टी की मीनम्मा

रोहित शेट्टी की मीनम्मा

गौरतलब है कि दीपिका पादुकोण रोहित शेट्टी के साथ इससे पहले भी शानदार फिल्म दे चुकी है। चेन्नई एक्सप्रेस में मीनम्मा के उनके किरदार को कोई नहीं भूल सकता है।

बॉक्स ऑफिस किंग

बॉक्स ऑफिस किंग

गौरतलब है कि रोहित शेट्टी बॉलीवुड के सबसे सफल डायरेक्टर हैं। अपनी डेब्यू फिल्म ज़मीन को छोड़कर रोहित ने आज तक बॉक्स ऑफिस पर कमी नहीं देखी है। उनकी हर फिल्म, हर कोशिश को दर्शकों ने बेहद प्यार और अपनापन दिया।

2021 दिसंबर का इंतज़ार

2021 दिसंबर का इंतज़ार

रोहित शेट्टी का सबसे मज़बूत पक्ष है कॉमेडी और Oneliners जिनकी बदौलत उनकी फिल्में दर्शकों के दिल पर राज करती है। सिनेमा हॉल में बैठकर केवल ठहाके लगाना किसको नहीं पसंद आएगा। तो बस अब सर्कस की रिलीज़ का इंतज़ार करना है। यानि कि 2021 खत्म होमे का!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X