दीपिका पादुकोण को हुई फोटोज पर कैप्शन की कमी, फैंस से मांगी सलाह तो 'पठान' में रोल को लेकर हुईं ट्रोल!

Deepika padukone

'पठान' के बाद से दीपिका पादुकोण ना सिर्फ कंट्रोवर्सी नहीं है बल्कि हर तरफ जैसे दीपिका के हॉट लुक की ही बात हो रही है। लेकिन इन सबसे परे दीपिका ना सिर्फ सातवें आसमान पर हैं बल्कि लगता है कि अब उनके पास अपनी खुद की फोटोज के लिए कैप्शन की कमी हो गई है।

जी हां, हाल ही में दीपिका ने एक बेहद कलरफुल फ्लेयर्ड स्टाइल लॉन्ग गाउन पहना। इस गाउन के साथ और अपनी कुछ क्लोज तस्वीरें दीपिका पादुकोण ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की। उन्होंने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा है कि 'मेरे पास कैप्शंस की कमी हो गई है, क्या आप कुछ सजेशन दे सकते हैं।'

दीपिका के बस इतना लिखने भर की देर थी और इन फोटोज पर कुछ ही घंटों में 6 हजार से भी अधिक कमेंट आ गए हैं। इन तस्वीरों को 11 लाख से भी अधिक लोग लाइक कर चुके हैं। दीपिका को फैंस ने कैप्शन तो दिए लेकिन कई फैंस उन्हें पठान के उनके रोल को लेकर ट्रोल करने से बाज नहीं आए।

एक फैन ने दीपिका को चैलेंज देते हुए लिखा कि हिम्मत है तो ये कैप्शन लिखकर दिखाओ - 'एक पूरी एक्शन फिल्म का भार कंधों पर लेकर अच्छा लगता है ,'। वहीं एक ने लिखा, द फायर वियरिंग फ्लॉवर, एक यूजर ने कमेंट किया, लाल फूल नीला फूल दीपिका जी ब्यूटीफूल, एक ने लिखा, पठान की सफलता के गौरव में झूमते हुए, एक ने उनकी पठान फिल्म के गाने का ही कैप्शन दे दिया - नशा चढ़ा जो शराफत का, उतार फेंका है। वहीं एक ने उन्हें वाइल्ड फ्लॉवर कहा है। एक फैन ने लिखा है - अगली बस ऐसी नहीं करूंगी जिसमें तुम भरोसे वाले ये भुल ही जाओ मैं भी हूं उसमें। दीपिका को ट्रोल करते हुए किसी ने उन्हें रुबिका का कैप्शन दिया तो किसी ने शहजादी तो कोई उन्हें क्वीन ही कहने लगा। कई फैंस ने पठान में उनके रोल को ध्यान में रखते हुए कैप्शन दिया 'रक्तबीज'। एक ने कहा 'ब्लॉकबस्टर लुक' आपको कैप्शन देना चाहिए। वहीं एक फैन ने कैप्शन दिया - पठान की सक्सेस को एंजॉय करते हुए। फैंस ने तो अपनी तरफ से तो दीपिका को खूब कैप्शन दे दिए लेकिन ये दीपिका ही जानती हैं कि आखिरकार उनके लिए कौन सा कैप्शन परफेक्ट है।

बताते चलें, दीपिका पादुकोण ने यह ड्रेस पठान मूवी के सक्सेस के बाद हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए पहनी थी। जहां दीपिका पादुकोण शाहरुख खान और पठान में काम करने के अपने एक्सपीरियंस को शेयर करते हुए भावुक हो गई थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X