डॉन के एक कॉल पर दीपिका कोलकाता आ गयीं
कहते हैं ना शाहरूख से पंगा लेना आसान नहीं है इसलिए लोग या तो किंग खान की हां में हां मिलाये रहते हैं या फिर दूर-दूर रहते हैं। यही सोचकर शायद दीपिका पादुकोण भी भागी-भागी कोलकाता पहुंच गयी वो भी शाहरूख के एक फोन कॉल पर।
खबर है आईपीएल मैचों की ओपनिंग सेरोमनी के बाद दीपिका पादुकोण वापस मुंबई अपनी फिल्म रामलीला की शूटिंग के लिए लौट गयी थीं लेकिन शाहरूख ने उन्हें तत्काल फोन करके कोलकाता बुला लिया। अब सोच रहे होंगे कि किंग खान को अचानक क्या जरूरत पड़ गयी तो आपको बता दें कि शाहरूख और दीपिका दोनों चेन्नई एक्सप्रेस में काम कर रहे हैं।
किंग खान को खबर मिली कि अक्षय कुमार अपनी फिल्म 'वंस अपॉन टाइम इन मुंबई अगेन' का प्रमोशन करने वाले हैं। इसलिए शाहरूख ने खुद की फिल्म का प्रमोशन शुरू कर दिया जो कि एक ही दिन रिलीज होने वाली हैं। इसलिए शाहरूख ने मौका ना गंवाते हुए दीपिका को कॉल करके बुला लिया।अब दीपिका चाहे जितनी भी बिजी हो वो भला शाहरूख को ना कैसे कह सकती थीं? सो बेचारी उल्टे पांव कोलकाता पहुंच गयी। आपको बता दें कि फिल्म के निर्देशक रोहित शेट्टी हैं। फिल्म में सलमान के अजीज दोस्त अजय देवगन भी गेस्ट रोल में हैं। फिल्म की ईद पर रिलीज होने की उम्मीद है।


Click it and Unblock the Notifications
