..................... Deepika Padukone says every girl wants to be loved - Hindi Filmibeat

हमें क्या चाहिए सिर्फ प्यार प्यार और प्यार- दीपिका पादुकोण

इंसान जिदंगी भर अपने लिए सुकून की तलाश करता है और ये सुकून उन्हें कहा मिलता है ये मिलता है उन्हें उस इंसान के पास जो उनसे प्यार करता है या जिससे वो खुद प्यार करते हैं। बहुत ही आम सी बात है..लेकिन ये बात हर किसी के लिए सच है। बॉलीवुड के सितारे जिन्हें हम आम इंसान से इतर मानते हैं वो भी जिंदगी भर सिर्फ एक ही चीज की तलाश करते हैं और वो है प्यार। अगर यकीन नहीं होता तो दीपिका का स्टेटमेंट इस बात को साबित कर देगा जो हाल ही में उन्होंने एक टीवी शो के दौरान कहा।

दीपिका पादुकोण हाल ही में आमिर खान के शो सत्यमेव जयते के एक एपिसोड के दौरान नज़र आईं। दीपिका के साथ ही परिणिती चोपड़ा और कंगना रनौत भी इस एपिसोड में शामिल हुईं। आमिर द्वारा ये पूछे जाने पर कि एक लड़की क्या चाहती है अपने साथी से। इसपर सभी ने अपने अपने जवाब दिये और दीपिका का छोटा सा जवाब था कि प्यार। दीपिका ने कहा हर लड़की चाहती है कि उसे प्यार मिले। इससे ज्यादा वो कुछ नहीं चाहती।

परिणिती चोपड़ा और कंगना रनौत दोनों ने दीपिका की इस बात का समर्थन किया। वैसे दीपिका की निजी जिंदगी को देखा जाए तो भी यही बात सामने आएगी कि प्यार के मामले में दीपिका हमेशा से ही बेहद कमजोर दिल की रही हैं। रणबीर कपूर के साथ अपने रिश्ते की बात को उन्होंने सहजता से स्वीकार किया और इस रिश्ते के टूटने पर वो काफी समय तक दुखी व निराश रहीं।

लेकिन आज इस रिश्ते के टूटने का उन्हें दुख नहीं है बल्कि इस बात की खुशी है कि इस एक रिश्ते के टूटने पर उन्हें जिंदगी के नये मायने मिल गये। वो आज इस स्थिति में हैं जहां पर शायद रणबीर कपूर से भी बेहतर कलाकार उन्हें माना जाता है। दूसरी तरफ दीपिका के साथ आजकल रणवीर सिंह का नाम जोड़ा जा रहा है। लेकिन दीपिका का कहना है कि रणवीर उनके करीबी दोस्त हैं लेकिन प्यार के मामले में वो कुछ नहीं सोच रही हैं। तो कुल मिलाकर दीपिका पादुकोण ने नेशनल टेलीविजन पर ये साफ कर दिया है कि वो प्यार चाहती हैं।

अब ये तो उन्हें चाहने वालों को सोचना चाहिए कि वो किस तरह से दीपिका को ये एहसास दिलाएं कि वो दीपिका को उतना प्यार देंगे जितना वो सोच भी नहीं सकतीं। हमारी तरफ से तो दीपिका को यही दुआ है कि उन्हें जिदंगी में ऐसा शख्स मिले जो उन्हें बेइंतहां प्यार करे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X