दीपिका के जेंटिलमेन बनेंगे सलमान?
बॉलीवुड में आजकल दबंग का जलवा इस कदर बरकरार है कि हर अभिनेत्री सलमान खान के साथ काम करना चाहती है। फिर चाहे वो असिन हों, कैटरीना या दीपिका पादुकोण। वैसे इससे पहले भी कई बार दीपिका सलमान के साथ काम करने की इच्छा जता चुकी हैं।
मगर ना वो 'बॉडीगार्ड' में हैं, ना 'किक' में और ना ही 'रेडी' में। इन तीनों ही फिल्म की अभी शूटिंग चल रही है। मगर अब लगता है दीपिका की किस्मत का सितारा चमक गया है और पिछले कई वक्त से सलमान के साथ फिल्म करने के इंतजार में बैठी दीपिका को उनके साथ काम करने का मौका मिल गया है।
खबर है कि दापिका सल्लू के साथ 'लेडीज एण्ड जेंटलमेन' में नजर आ सकती हैं। खबरों की मानें तो इस फिल्म में सलमान के साथ काम करने के लिए दीपिका ने अपनी फीस तक घटा दी।
दीपिका का नाम सुनकर बिदके रणबीर
फिल्म का निर्देशन राजकुमार संतोषी करेंगे और फिल्म के निर्माता हैं रमेश तौरानी। हालांकि रमेश तौरानी का कहना है कि उन्होंने अभी तक फिल्म के लिए कलाकारों का चुनाव नहीं किया है। फिल्म दिसंबर में शुरु होगी। शायद सलमान के साथ काम करने की दीपिका की तमन्ना तो तौरानी भी जानते होंगे।
क्या पता तौरानी सलमान के अपोजिट दीपिका को लेकर उनके दिल की तमन्ना पूरी कर ही दें। वैसे आपका क्या कहना है कैसी जमेगी सल्लू और दीपिका की जोड़ी? लिखिए अपनी राय नीचे बने कमेंट बॉक्स में।


Click it and Unblock the Notifications