धूम 3 में आमिर संग इश्क लड़ायेगीं दीपिका पादुकोण!

ऐसा सुनने में आ रहा है कि दीपिका ने खुद फिल्म के निर्दैशक आदित्य चोपड़ा से इस बारे में बात की है क्योंकि वो धूम 3 के इस सीरीज में आमिर खान के साथ काम करना चाहती हैं।
वैसे इस बारे में थोड़ा सा अड़ंगा दीपिका की हाईट को लेकर है क्योंकि वो आमिर खान से अच्छा-खासा लंबी है। इसलिए अगर मामला फंसता है तो इसी बात पर फंसेगा। खबर ये भी आ रही है कि अगर देसी हिरोईनों से बात नहीं बनती है तो विदेशी तारिकाओं को भी मौका मिल सकता है। जिसके लिए नताली पोर्टमैन, इवा लोंगोरिया और पेनेलोप क्रूज के नाम चर्चा में है।
आपको बता दें कि पहले इस फिल्म के लिए कैटरीना कैफ को साइन किया गया था लेकिन कैट ने फिल्म में बिकनी पहनने से इंकार कर दिया जिसके चलते वो बाहर हो गय़ी। अब देखना दिलचस्प होगा कि दीपिका अगर इस फिल्म के लिए फाइनल की जाती है तो वो बिकनी में दिखती है कि नहीं।


Click it and Unblock the Notifications