सुपरस्टार एक्ट्रेस के नखरे, सलमान के जितनी फीस, धड़ाधड़ रिजेक्ट कर रही फिल्में
Recommended Video

इन दिनों जहां एक तरफ बॉलीवुड के बड़े स्टार्स अपनी आने वाली फिल्मों को लेकर जबरदस्त सुर्खियों में हैं। वहीं दूसरी तरफ इंडस्ट्री की एक टॉप एक्ट्रेस निगेटिव खबरों की वजह से चर्चा में हैं। ये सुपरस्टार एक्ट्रेस हैं दीपिका पादुकोण.. दीपिका के बारे में खबरें हैं कि उनके पास इन दिनों कुछ खास फिल्में नहीं हैं। दीपिका धड़ाधड़ फिल्में रिजेक्ट करती जा रही हैं। जिसकी वजह खराब स्क्रिप्ट या फिल्म नहीं बल्कि एक ऐसी वजह है जिसके बारे में जानकर आप चौंक जाएंगे।
दीपिका बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे टैलेंटेड और मेहनती एक्ट्रेस में से हैं। जिसके कारण उनकी इंडस्ट्री में अलग पहचान बन चुकी है। उनकी पिछली कई फिल्में हिट रही हैं तो कई 100 करोड़ी.. वहीं अब शादी की खबरों के बीच उनके करियर को लेकर निगेटिव खबरें उड़नी शुरू हो गई हैं। ये खबरें कितनी सच हैं, इसे लेकर डाउट है। बताया जा रहा है कि दीपिका की डिमांड्स इतनी बढ़ गई हैं कि बॉलीवुड के कई बड़े फिल्ममेकर उनके आगे हार गए हैं। डिमांड पूरी नहीं होने पर दीपिका एक के बाद एक फिल्में रिजेक्ट कर रही हैं।

एक अंग्रेजी अखबार के मुताबिक इस बात का खुलासा एक नए डायरेक्टर ने किया है। उनका कहना है कि दीपिका इस वक्त A-लिस्ट हीरोइन में शामिल हैं और उन्होंने अपनी सैलरी तीन गुना बढ़ा दी है। ब्लॉकबस्टर फिल्म देने के बावजूद दीपिका लगातार फिल्में छोड़ती जा रही हैं। दीपिका अब सिर्फ वही फिल्में करेंगी जिनमें उनको मन मुताबिक सैलरी दी जाएगी। इतना ही नहीं दीपिका स्क्रिप्ट पर भी क्रिएटिव कंट्रोल चाहती हैं। बता दें कि दीपिका ने पद्मावत के बाद उन्होंने एक ही फिल्म साइन की है जो अब तक शुरू नहीं हुई है।
दीपिका ने शाहरुख खान के साथ फिल्म ओम शांति से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरूआत की थी। वहीं इसके बाद उन्होंने एक के बाद एक जबरदस्त फिल्में देखकर खुद का नाम बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में शुमार कर लिया। आगे जानें दीपिका का 10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों के बारे में-


Click it and Unblock the Notifications











