दीपिका और रणवीर की शादी की तारीख - नवंबर 20 को लेंगे सात फेरे, केवल 30 मेहमान तय
Recommended Video

Deepika Padukone & Ranveer Singh's WEDDING CONFIRMED by Kabir Bedi; Check Out। FilmiBeat
काफी समय से दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी की चर्चा चल रही है और माना जा रहा है कि उनकी शादी की तारीख 20 नवंबर है। फिल्मफेयर की एक रिपोर्ट के मुताबिक दीपिका और रणवीर के किसी बहुत करीबी ने ये बात शेयर की है। दोनों ही इस शादी को बहुत छोटी और पारिवारिक रखना चाहते हैं।
इसलिए दीपिका और रणवीर की मेहमानों की लिस्ट कुछ खास दोस्तों और परिवार तक ही सीमित है। इस शादी के लिए केवल 30 लोगों को न्योता पहुंच चुका है। दीपिका और रणवीर दोनों की ही फेवरिट जगह इटली है तो दोनों अपने 30 मेहमानों के साथ इटली में जाकर सात फेरे में बंधेंगे।

वहीं मुंबई वापस आने पर अपने बॉलीवुड दोस्तों को एक शानदार रिसेप्शन देने का प्लान है। फिल्मफेयर की मानें तो ये सारी डीटेल्स एक तरह से इस शादी की आधिकारिक पुष्टि है।


Click it and Unblock the Notifications