ALERT: संजय लीला भंसाली की अगली फिल्म.. ये सुपरहिट जोड़ी फिर आएगी साथ!
[गपशप] 'बाजीराव मस्तानी' में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की जोड़ी ने जो कमाल किया है, लगता है संजय लीला भंसाली एक बार फिर वही जोदू पर्दे पर लाना चाहते हैं। जी हां, अफवाहों की मानें तो संजय लीला भंसाली की अगली फिल्म में रणवीर- दीपिका की जोड़ी दिखने वाली है।
संजय लीला भंसाली ने इस जोड़ी के साथ दो सुपरहिट फिल्में दी हैं- गोलियों की लीला- रामलीला और बाजीराव- मस्तानी। खबर थी कि संजय लीला भंसाली संजय दत्त की फिल्म खलनायक की रिमेक बनाने जा रहे हैं। लेकिन अब दीपिका- रणवीर को लेकर संजय कुछ अलग तरह की लव स्टोरी पर काम कर रहे हैं।
इस हॉलीवुड सुपरस्टार के साथ नजर आने वाली हैं दीपिका पादुकोण.. SHOCK
फिलहाल, इस फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है। यह फिल्म एक मार्डन लव स्टोरी होगी, जिसकी ज्यादातर शूटिंग यूरोप में की जाएगी। उम्मीद है कि भंसाली अपनी फिल्मों की घोषणा जल्द ही करने वाले हैं।
यहां देखते हैं संजय लीला भंसाली की तस्वीरें फिल्मी सितारों के साथ-


Click it and Unblock the Notifications


