..................... Deepika Padukone and Ranveer Singh have a wedding date - Hindi Filmibeat

Confirm हो गई दीपिका और रणवीर की शादी, ये रही शादी की डेट

काफी समय से गपशप गली में केवल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी के चर्चे हैं। दरअसल,जब से विराट कोहली और अनुष्का शर्मा शादी के बंधन में बंधे हैं उन्होंने बाकियों को हौसला ज़रूर दे दिया है।

तभी तो एक तरफ जहां, सोनम कपूर शादी के बंधन में बंध चुकी हैं वहीं रणबीर - आलिया के रिलेशनशिप में होने की खबरों से गपशप गली गुलज़ार है।

deepika-padukone-ranveer-singh-have-a-wedding-date

अब ताज़ा है रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी की खबर। जी हां, खबरों की मानें तो रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण इस साल 18 नवंबर से 20 नवंबर के बीच शादी कर रहे हैं।

शादी के दो फंक्शन होंगे - एक बेंगलुरू में और दूसरा मुंबई में। कुछ समय पहले जनवरी में दोनों की सगाई की खबरों ने उछाल मारा था।

दीपिका के जन्मदिन पर दोनों के परिवार ने एक साथ हॉलीडे किया और दीपिका को रणवीर के परिवार की तरफ से काफी अच्छे तोहफे भी मिले। सगाई हुई या नहीं, ये किसी को नहीं पता है लेकिन शादी की खबरों ने काफी ज़ोर पकड़ लिया है।

अब देखना है कि ये शादी की खबरें इस बार सच्ची निकलती हैं या फिर अफवाह रह जाती हैं। वैसे दीपिका को दुल्हन के लिबास में देखने के लिए फैन्स काफी उत्साहित हैं।

तब तक आप मिलिए बॉलीवुड की कुछ बेहद खूबसूरत दुल्हनों से -

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X